(FILES) pigeons fly past the Olympic rings installed on the Esplanade du Trocadero near the Eiffel tower following the Paris’ nomination as host for the 2024 Olympics, are pictured on September 14, 2017 in Paris. January 26, 2024 marks the six-month countdown to the opening ceremony kicking off the Paris 2024 Olympic Games which begin on July 26, 2024. (Photo by LUDOVIC MARIN / AFP)

पेरिस ओलंपिक का आज आखिरी दिन, भारत ने इस बार छह मेडल किए अपने नाम

खेल

भारत ने कुल छह मेडल अपने नाम किए जिनमें पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल

नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का आज आखिरी दिन है। समापन समारोह के साथ पेरिस में जारी ओलंपिक 2024 खत्म हो जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों का ओलंपिक में सफर समाप्त हो चुका है। इस बार भारत ने कुल छह मेडल अपने नाम किए जिनमें पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल है। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण के साथ सात पदक जीते थे।

26 जुलाई से शुरू हुए पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सात रिजर्व सहित 117 खिलाड़ियों को भारतीय दल में भेजा था। वहीं, इनके साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी भारतीय दल के साथ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *