शक्तिफार्म/सितारगंज। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में शक्तिफार्म चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र आर्या और कांस्टेबल भूपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने यह कार्रवाई की है।मामले की विस्तृत जांच सितारगंज सीओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नोट: उक्त खबर उत्तरांचल दर्पण अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर साझा की गई है। इसके संबंध में किसी भी तथ्य की पुष्टि या विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित अखबार की प्रकाशित खबर को संदर्भ माना जाए।

Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *