
हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किसानों को ₹3 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना किसानों को बीज, खाद, कृषि यंत्र और अन्य आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायक सिद्ध हो रही है। निश्चित तौर पर यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

