खटीमा में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 16 ठेले-फड़ व्यवसायियों के काटे चालानखटीमा। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए बाजार चौकी पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बाजार चौकी इंचार्ज जीवन सिंह चुफाल के नेतृत्व में सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहे ठेले एवं फड़ व्यवसायियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 16 चालान काटे गए।पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे ठेले और फड़ लगाए जाने से यातायात प्रभावित होता है तथा आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया।चौकी इंचार्ज जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी ठेला एवं फड़ व्यवसायियों से निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने की अपील की है।

Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *