उत्तराखंड =देवताओ की देवभूमि हिमालय की गोद में पर्जन्य भारत नेशनल न्यूज़

Uncategorized

आदि केलास हिमालय की गोद में बसा ऐसा दिव्य स्थल है ,जिसे छोटा केलाश भी कहा जाता है | यह एक पवित्र धाम है जहाँ प्रक्रति और आस्था एक साथ मिलकर एक अद्भुत अनुभव देती है |बर्फ से ढकी चोटिया ,शांत झीले और चारो और फेली अलोकिक शांति मन को भीतर तक छु जाती है | मान्यता है कि यहाँ स्वम् भगवान शिव और माता पार्वती का वास है यहाँ की हवा में भक्ति का एहसास होता है |और हर पत्थर में एक दिव्यता झलकती है |पार्वती सरोवर के किनारे बैठकर जब सामने केलाश के दर्शन होते है ,तो मन खुद ही शांत हो जाता है| जब कभी हम भीड़ भाड़ भरी जिंदगी से उब जाते है तो आते है देवभूमि उत्तराखंड की हसीं वादियों में जहाँ मन तो शांत होता ही है साथ ही यहा के देवी देवता यहा की मान्यताये यहा की संस्क्रती देखने को मिलती है जय देव भूमि उत्तराखंड संबाददाता नीलम बिष्ट की एक रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *