यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी। लगातार प्रयासों और जनसहयोग के बाद आज यह कार्य स्वीकृत हुआ। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह परगाईं एवं अजय बोरा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विमल रावल जी तथा गंगोलीहाट क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अध्यक्षगण भी मौजूद रहे और सभी ने ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण सौगात की शुभकामनाएँ दीं।
गाँव के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय विधायक फकीर राम टम्टा जी, सभी जनप्रतिनिधियों और सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद।
गंगोलीहाट के विकास के लिए हमारा प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 🙏🚜🛣️




